नही लगेगा प्रवासी मजदूरों का घर लौटने का टिकट, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट !
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा जारी किए सर्कुलर में केन्द्र सरकार स्पष्ट किया है कि भारतीय रेल केवल राज्य सरकार द्वारा लाए गए यात्रियों को ही लाने और ले जाने का काम कर रही है। इसके अलावा कोई अन्य यात्रियों का समूह स्टेशन पर आने की कोई स्वीकृति नहीं दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर किसी टिकट का विक्रय नहीं किया जा रहा है ।भारतीय रेल राज्य सरकारों द्वारा किए गए स्पेशल ट्रेन चलाने के आग्रह के अलावा कोई अन्य ट्रेन संचालित नहीं कर रही है। केवल राज्य सरकारों द्वारा अनुमोदित प्रवासी मजदूरों ,तीर्थयात्रियों ,छात्रों और फंसे हुए लोगों को ही स्पेशल ट्रेन के माध्यम से ट्रेन द्वारा उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था राज्य सरकारों की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय ने उपलब्ध करवाई है।
साथ ही सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही रेल टिकट के पैसे के लिए 85 % केंद्र के द्वारा और शेष 15 % पैसा राज्य सरकारों द्वारा वहन किये जाने के संबंध में घोषणा कर सकती है।
आपको बताते चले कि प्रवासी मजदूरों से घर लौटने के लिए लग रहे टिकट के पैसों पर काँग्रेस ने इस फैसले का घोर विरोध किया था और सोनिया गाँधी द्वारा काँग्रेस ने ये घोषणा की थी कि अगर भारतीय रेल इन लोगों से टिकट लेती है तो काँग्रेस इन लोगों के टिकट का खर्चा वहन करेगी।