नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से उदयपुर वाले घबराएं नहीं, प्रशासन है आपके साथ !
उदयपुर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्र के पन्ना विहार क्षेत्र की महिला नर्स के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है। लेकिन इस नए केस से समस्त उदयपुर वासियों को घबराने की जरूरत नही है क्योंकि उदयपुर प्रशाषन ने इस घटना से निपटने के लिए जबरदस्त प्लान बनाकर तैयारियां कर ली है।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी और महाराणा भूपाल की चिकित्सीय टीम मौके पर पहुँचे तीन घण्टे हो गए है।
महिला नर्स के घर के आसपास लोगों की स्क्रीनिंग का काम जल्द शुरू किया जाने वाला है। CMHO दिनेश खराड़ी मामले पर खुद ध्यान देकर अपनी टीम के माध्यम से ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि उक्त महिला नर्स और उनके परिवार के सदस्य पिछले दिनों में कितने लोंगो के सम्पर्क में आये है ?
सूत्रों के अनुसार भूपालपुरा से लगते पूरे इलाके को सील किए जाने की तैयारियों में प्रशाषन ने कमर कस ली है और भूपालपुरा इलाक़े में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है।जहाँ तक सब्जी ,दूध ,दवाइयों और मेडिकल सहयोग की बात है तो उदयपुर प्रशाषन और उदयपुर पुलिस इस हेतु तैयार है। उदयपुर ज़िला कलेक्टर आनंदी अपनी टीम के साथ इस घटनाक्रम पर प्लान बना कर तैयार है।अगर भूपालपुरा और आसपास के किसी भी व्यक्ति या परिवार को कोई आवश्यकता हो तो उदयपुर पुलिस के व्हाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 7073100100 पर मदद माँगी जा सकती है ।
उदयपुर पुलिस ने मदद के लिए जारी किये गए लैंडलाइन नंबर 0294 -2414600 ।
जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई और उनकी टीम ने लॉक डाउन का क्रियान्यवन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है वही आमजन की सहायता हेतू जनता को राहत पहुंचाने को तैयार है।
उदयपुर की जनता ने लॉक डाउन का पालन पहले भी अच्छी तरह से किया है और आगे भी उम्मीद है कि उदयपुर के लोग इस महामारी से लड़ाई में उदयपुर प्रशाशन और पुलिस का सहयोग देते रहेंगे।
ऐसे में भूपालपुरा के आसपास लोगों में अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी बुखार के लक्षण आने पर स्वयं आगे बढ़ कर प्रशाषन को बताने का धर्म निभाना होगा और उदयपुर की मेडिकल टीम खुद भी इलाके के लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग करने वाली है। साथ ही नगर निगम प्रशासन भी इलाके के वृहद सैनीटाइजेसन की तैयारियों में लग गया है।
उदयपुर के लोगों के अनुशाषन की दुनिया कायल है और हम घरों में रहकर इस बीमारी से पार पा लेंगे। कोशिश करे कि हम घरों से न निकले और अपने से जुडे हर व्यक्ति को ऐसा करने हेतु समझावे। जब तक स्वयं आप इस हेतु आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक हम सब ख़तरे के आसपास ही नज़र आएंगे। आये सोशल डिस्टेंसिङ्ग का पालन करे,घर से बाहर न निकले और निरंतर अन्तराल पर हाथ धोते रहे।