उदयपुर में 28 मई के दिन 2:12 बजे तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव नहीं ,आँकड़ा 523 पर स्थिर !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना आज थमता नज़र आया है। उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा जारी किये आँकड़ो के मुताबिक आज दिन 2:12 बजे तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। 78 लोगों की जाँच में 78 व्यक्ति नेगेटिव पाए गए है ।
इस तरह 28 मई के दिन 2:12 बजे तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 523 पर स्थिर है।