उदयपुर में 24 मई की सुबह 09 :00 बजे तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव नहीं ,आँकड़ा पहुँचा 459 पर स्थिर !
राज्य सरकार द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी किये कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज थमता नज़र आया है । आज सुबह 9 बजे जिला वार जारी किये गए आँकड़ो के मुताबिक एक भी व्यक्ति आज उदयपुर में पॉजिटिव नहीं पाया गया है और बीते एक दिन से पॉजिटिव रोगियों का आँकड़ा 459 पर स्थिर बना हुआ है।
उदयपुर में अब तक 12651 लोगों की कोरोना जाँच की गयी है और 70 लोग कोरोना से ठीक होकर स्वस्थ हुए है। वही कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 388 है। इसमें प्रवासी संक्रमितों की सँख्या 49 है। अब तक कुल 6 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके है।
इस तरह सुबह 09 : 00 बजे तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 459 पहुँच गया है।