हॉस्पिटल रोड़ पर नो वेंडिंग ज़ोन में निगम ने हटाये ठेले, अब ट्रैफिक पुलिस निभाये जिम्मेदारी तो खाली हो रोड़!
नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता इन दिनों वाहवाही लूटने का काम कर रहा है। जहाँ शहर में ठेले माफ़िया पर वरदहस्तो की फीस रूपी छाया में शहर भर में अवैध ठेले मन मर्जी आये दिन खड़े हो रहे थे और कोरोना काल में इनकी संख्या कुकुरमुत्तों की तरह फैले जा रही थी वही उदयपुर नगर निगम की कार्यवाहियों ने जनता को थोड़ी बहुत राहत दी है।
उदयपुर नगर निगम ने अस्पताल के बाहर दो गार्ड भी लगा रखें जो केवल ठेले वाले व्यवसायियों को ही हटाने का काम कर रहे है। अवैध रूप से अस्पताल सड़क किनारें खड़ी रहने वाली कारो को हटाने की न तो इनमें दिलचस्पी है और न ताकत।
अस्पताल के मैन गेट के ठीक सामने आधी से ज्यादा सड़क पर वाहनों की पार्किंग होती है। उस पर टैम्पो वाले रुक कर कोढ़ में खाज जैसी स्थिति पैदा कर देते है।
प्रसाशनिक समन्यवय के अभाव अतिक्रमण तो हट रहे लेकिन उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहे है। अगर नगर निगम के अधिकारी सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस से संपर्क करते तो शायद अस्पताल रोड पर हटाया गया अतिक्रमण सार्थक हो जाता।
ट्रैफिक पुलिस के नाम पर यातायात पुलिस का एक कॉन्स्टेबल और एक होमगार्ड की ड्यूटी देखी जाती है जो यातायात समस्या को देखते हुए ऊँट के मुँह में जीरा प्रतीत होती है। जैसे ही एक चालान बनाता है ,इस दौरान दूसरे वाहनधारी फिर हालात ख़राब कर देते है। यातायात विभाग को अपनी टीम बढ़ा कर कुछ दिन कार्यवाही कर यातायात व्यवस्थित करने की जरुरत है।
दिक्कत तो तब होती है जब चेटक की ओर से आने वाली एम्बुलेंस तक सड़क के जाम में फस जाती है और मरीज के लिए कीमती पल यातायात में बर्बाद हो जाते है।
उदयपुर नगर निगम और यातायात विभाग को मिलकर अस्पताल रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाने की महती आवश्यकता है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.