Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / न्यूज़ एजेंसी इंडिया की खबर का असर,महापौर ने दिखायी सह्रदयता, हुआ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में काम शुरू !

clean-udaipur न्यूज़ एजेंसी इंडिया की खबर का असर,महापौर ने दिखायी सह्रदयता, हुआ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में काम शुरू !
News Agency India December 01, 2019 05:26 PM IST

न्यूज़ एजेंसी इंडिया की खबर का असर,महापौर ने दिखायी सह्रदयता, हुआ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में काम शुरू !

उदयपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा चलाए गए काम में बन रही रोड में काम आने वाले उपकरणों के कंपन के कारण उदयपुर शहर के अर्चना अगरबत्ती गली स्थित पिपलेश्वर महादेव का 300 साल पुराना पीपल का पेड़ कुछ दिन पहले टूट कर गिर गया था जिससे मंदिर की आरसीसी की छत का मलबा निगम कर्मचारी मंदिर परिसर परिसर में खुले ही छोड़ चले गए थे और साथ ही आसपास की सफाई भी नहीं करते गए थे।

जब न्यूज़ एजेंसी इंडिया के वरिष्ठ सहयोगी दिनेश भट्ट द्वारा इस बाबत उदयपुर महापौर जी.एस.टाँक से बात की गई और स्मार्ट सिटी के काम द्वारा मंदिर में हुए नुकसान की बात बताई गई तो उदयपुर के महापौर ने सहदृयता और जिम्मेदारी दिखाते हुए तुरंत ही संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर मंदिर साफ करने का निर्देश दिया और साथ ही आश्वासन भी दिया कि अगर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट द्वारा चलाए गए कामों के कारण मंदिर की क्षति हुई है तो उसे जल्दी दुरुस्त करवा लिया जाएगा।

न्यूज़ एजेंसी इंडिया की खबर का असर यह हुआ कि उदयपुर नगर निगम प्रशासन ने 24 घंटे से भी कम के समय में मंदिर प्रांगण से मलबा हटाकर साफ कर दिया तथा साथ ही आस-पड़ोस के नुकसान का आकलन कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनके नुकसान की रिपेयरिंग जल्द ही करवा दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार पिपलेश्वर महादेव मंदिर में रिपेयरिंग का कार्य गुरुवार 5 दिसंबर 2019 से शुरू होने की संभावना है

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS