Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोरोना वायरस के नए लक्षण क्या क्या है ?

clean-udaipur कोरोना वायरस के नए लक्षण क्या क्या है ?
News Agency India May 25, 2020 03:10 AM IST

कोरोना वायरस के नए लक्षण क्या क्या है ?

कोरोना महामारी का प्रसार संपूर्ण भारत में फैलता चला जा रहा है। भारत ही नहीं बल्कि समूचा विश्व कोरोनावायरस की भयावहता से जूझ रहा है। वही कोरोनावायरस अब इंसानों में नए-नए लक्षण दिखाकर मेडिकल कर्मियों को चुनौती दे रहा है।

इसी क्रम में एम्स नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोरोनावायरस के नए लक्षणों पर सोशल मीडिया पर जानकारी प्रदान की है। एम्स नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार कोरोना के बारे में पता चल रहा है कि यह केवल एक निमोनिया नहीं है। इसके कई लक्षण आ रहे हैं। यह शरीर के कई अन्य भागों में असर कर सकता है। कई मरीजों में बुखार के साथ केवल डायरिया हो रहा है और खांसी -नजला जैसे कोई लक्षण नहीं है। कुछ नौजवान थे जिन्हें स्ट्रोक हो गया था ब्रेन में ब्लीडिंग हो गई और क्लोटिंग भी देखने को मिली है। कुछ लोगों में स्वाद और सुनने की क्षमता कम हो जाती है।

अगर किसी को इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो एक बार अपनी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जरूर करा ली जानी चाहिए। याद रखिए कोरोनावायरस से बचाव ही फ़िलहाल इसका उपचार है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS