होम आइसोलेशन को लेकर आयी नई गाइडलाइंस,कब और कैसे खत्म होगा होम आइसोलेशन ?
कोरोना वायरस के मामले भारत में भी बढ़ते चले जा रहे हैं। वही होम आइसोलेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने नयी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। कोरोना मरीजों में अधिकांश केस ऐसे हैं जिनमें कोरोना के बिल्कुल लक्षण दिखायी नहीं देते हैं या थोड़े बहुत लक्षण ही नज़र आते है । ऐसे लोगों के लिए अब भारत सरकार ने घर पर ही अलग रहने की सलाह दी है। । गाइड लाइन्स में बताया गया है कि कौन हॉस्पिटल की जगह होम आइसोलेशन में रह सकता है ? कितने दिन ऐसे होम आइसोलेशन में रहना है और क्या- क्या सावधानियां होम आइसोलेशन के दौरान बरतनी हैं ?
होम आइसोलेशन में कौन व्यक्ति रह सकता है ?
- जिस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण बेहद कम या बिल्कुल भी नही दिख रहे हों। ऐसी स्थिति में व्यक्ति घर में अलग रह सकता है।
- परिवार के लोगों को उक्त व्यक्ति से अलग रहना होगा।
- उक्त व्यक्ति की देखरेख के लिए एक उक्त व्यक्ति 24 घंटे मौजूद रहना चाहिए जो हॉस्पिटल के भी सम्पर्क में रह सके ।
- फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना चाहिए जो हमेशा ऑनलाइन एक्टिव रहे।
कब खत्म हो सकेगा होम आइसोलेशन ?
- कोरोना के लक्षण दिखने के 17 दिनों बाद तक होम आइसोलेशन में मरीजों को रहना होगा।
- फिर 10 दिन तक उसे बुखार न आने पर होम आइसोलेशन खत्म किया जा सकता है।
- अंत में दोबारा टेस्टिंग की जरूरत नहीं है।
- जो लोग मरीज की देखभाल करेंगे उन्हें मास्क लगाकर ही मरीज के पास जाना है।
- हाथ लगातार साफ करते रहने हैं।
मरीज के लिये क्या है गाइडलाइंस ?
- मरीज को हमेशा ट्रिपल लेयर मास्क पहनना है। हर 8 घंटे बाद मास्क बदलना जरुरी है।
- उपयोग में लिए गए मास्क को 1% सोडियम हाइपो-क्लोराइट से सैनीताइज करने के बाद ही डिस्पोज़ करना होगा।
- घर में कोरोना मरीज का कमरा बिल्कुल अलग थलग होना चाहिए।
- हर व्यक्ति को मालूम होना चाहिए कि उस कमरे में नहीं जाना है।
- हाथ को कम से कम 40 सेकंड तक धोना है।
- सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहना है ।
- अपना कोई पर्सनल सामान जैसे तौलिया,ब्रश आदि किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल नहीं करने देना है ।
टेबल, गेट के हैंडल आदि को लगातार सैनिटाइज करवाना है।