Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / इंग्लैंड में फैला 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक कोरोना वायरस का नया खतरनाक रूप,लगाया सख्त लॉक डाउन !

clean-udaipur इंग्लैंड में फैला 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक कोरोना वायरस का नया खतरनाक रूप,लगाया सख्त लॉक डाउन !
News Agency India December 02, 2020 12:05 AM IST

इंग्लैंड में फैला 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक कोरोना वायरस का नया खतरनाक रूप,लगाया सख्त लॉक डाउन !

कोरोना वायरस ने नए खतरनाक रूप (Coronavirus Strain) को ध्यान में रखकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लंदन और दक्षिणपूर्व इंग्लैंड में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। महत्वपूर्ण बात ये है कि लोगों को त्योहार मनाने और अपने घर के बाहर भी इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इस घोषणा के बाद कई इलाकों में क्रिसमस का त्योहार मनाने पर भी रोक लगने की प्रबल सम्भावना है।

दूसरी ओर इस कोरोना वायरस ने नए खतरनाक पैटर्न (Coronavirus Strain) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खतरा भांपते हुए जर्मन सरकार ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए बेल्जियम और नीदरलैंड पहले ही ब्रिटेन से विमान और ट्रेन सेवा रोक चुके हैं।

 नीदरलैंड ने रविवार से ब्रिटेन के लिए सभी यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि जर्मनी भी ऐसे ही कदम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जर्मन सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार उनकी ब्रिटेन की गतिविधियों पर पैनी नजर है। वायरस के नए स्ट्रेन से जुड़ी सूचनाओं और डेटा को खंगाला जा रहा हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने लंदन और साउथईस्ट इंग्लैंड के तमाम इलाकों में 30 दिसंबर तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। इन इलाकों में कोरोना का जो स्ट्रेन मिला है, वो मूल वायरस से 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक पाया गया है। बेल्जियम के फैसले से विमान सेवा के साथ यूरोस्टार ट्रेन सेवाओं का संचालन भी प्रभावित होगा। यूरोपीय देशों ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है, जब क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर लोग बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल इसी वक्त कोरोना ने दुनिया में कहर ढाना शुरू किया था।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS