राजस्थान में लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम -शिक्षा मंत्री डोटासरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिली हरी झंडी के बाद अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा की है कि शिक्षा सत्र 2020 -21 से राजकीय और संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों को लागू किया जाएगा।
डोटासरा की दलील है कि पिछली भाजपा सरकार में आरएसएस के एजेंडे को लागू करवाया था। आरएसएस विचार परिवार के विद्या भारती के पाठ्यक्रम के लिहाज से सरकारी स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला गया था।
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा है कि शिक्षा में आरएसएस नहीं बनेंगे, शिक्षा में आरएएस बनाए जाएंगे। शिक्षाविदों की गठित समितियों की सिफारिश के आधार पर राज्य में ऐसे पाठ्यक्रम को वरीयता दी जा रही है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्द्धन के साथ ही भविष्य में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का आधार प्रदान करे।