नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने 'डिजिटल पेमेंट गेटवे' को शुरू किया
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) एक गैर-लाभकारी कंपनी है। इसका उद्देश्य सभी के लिए इंटरनेट को सुलभ बनाना है। अपने ग्राहकों और साझेदारों की सुविधा के लिए, उपयोग करने में आसानी के उद्देश्य से अपनी सभी ग्राहक उपयोग वाली वेबसाइटों पर पेमेंट गेटवे को एकीकृत कर अपनी तीन व्यावसायिक इकाइयों में डिजिटल भुगतान को सक्षम करके एनआईएक्सआई अब डिजिटल हो गया है।
इस एकीकरण के जरिए एनआईएक्सआई के ग्राहकों को रीयल-टाइम पेमेंट, सभी हितधारकों को बाधारहित सेवाएं अनुभव की सुनिश्चितता प्रदान करने से इसके उपयोग में आसानी होगी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईएक्सआई के सीईओ श्री अनिल कुमार जैन ने की। उन्होंने कहा, “एनआईएक्सआई इंटरनेट अवसंरचना को आत्मनिर्भर, मजबूत और सुरक्षित बनाने में सहायता करके डिजिटल इंडिया मिशन में अपना योगदान देता रहा है। हमारे अपने पेमेंट गेटवे की यह पहल एनआईएक्सआई के अपने इकोसिस्टम में अधिक डिजिटल आजादी और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।”
वहीं, पेयू इंडिया के सीईओ अनिर्बान मुखर्जी ने कहा, “पेयू, एनआईएक्सआई के तीन प्रमुख डोमेन में महत्वपूर्ण पहलों के लिए भुगतान डिजिटलीकरण को सक्षम कर रहा है। इसने ग्राहकों और विक्रेताओं, दोनों से डिजिटल भुगतान की मंजूरी के लिए एक अनुकूलित रास्ता तैयार किया है और एनआईएक्सआई के लिए रिटर्न और सुलह को बहुत ही सहज बना दिया है। यह साझेदारी पेयू की तकनीकी विशेषज्ञता और डिजिटल इंडिया पहल के लिए पसंदीदा भागीदार बनने के लिए तैयार होने का सबूत है।”
पेमेंट बिजनेस (पेगॉव इंडिया एंड स्योरपे) एनएसडीएल डेटाबेस मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रमुख हामिद आरिफ ने कहा, "एनएसडीएल इस पहल में एनआईएक्सआई के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित है और एनआईएक्सआई को उसके इस प्रयास में एक शानदार सफलता की कामना करता है।"
पेमेंट गेटवे सेवाओं को शुरू करने के लिए एनआईएक्सआई ने पेयू और एनएसडीएल के साथ साझेदारी की है।
नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह 2003 से निम्नलिखित गतिविधियों के जरिए भारत के नागरिकों तक इंटरनेट प्रौद्योगिकी के विस्तार को लेकर काम कर रहा है:
- इंटरनेट एक्सचेंज जिसके माध्यम से आईएसपी और सीडीएन के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान किया जाता है।
- .(डॉट)आईएन कंट्री कोड डोमेन और भारत के लिए .(डॉट)भारत डोमेन की बिक्री, प्रबंधन और संचालन।
- एपीएनआईसी, ऑस्ट्रेलिया अधिकृत इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपीवी4/आईपीवी6) की बिक्री, प्रबंधन और संचालन।
हमारे पेमेंट गेटवे साझेदारों के बारे में:
- पेयू: पेयू भारत की एक अग्रणी पेमेंट गेटवे कंपनी है. यह ऑनलाइन व्यवसायों को पेमेंट गेटवे की सुविधा प्रदान करती है। यह 100 से अधिक भुगतान की विधियों के साथ 4.5 लाख से अधिक व्यापारियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
- एनएसडीएल: एनएसडीएल विश्व की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी में से एक है। इसने एक अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा स्थापित किया है, जो भारतीय पूंजी बाजार में डीमैटरियलाइज्ड (अभौतिक) रूप में रखी और तय की गई अधिकांश प्रतिभूतियों को संभालती है। इसके अलावा यह व्यवसायों को सुरक्षित और निर्बाध पेमेंट गेटवे की सेवाएं भी प्रदान करती है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en