MPUAT के कुलपति नरेंद्र सिंह राठौड़ को MLSU के साथ तीसरे विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार !
उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नरेन्द्र सिंह राठौड़ को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इससे पहले MPUAT के साथ कुलपति नरेंद्र सिंह राठौड़ के पास MLSU के कुलपति का भी अतिरिक्त प्रभार है। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति कैलाश सोडानी का कार्यकाल कल पूरा होने जा रहा है। रविवार से नरेंद्र सिंह राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।