वीडियो : झीलों के कैचमेंट में मूसलाधार बारिश से नांदेश्वर तालाब ओवरफ्लो,4 फ़ीट से ज्यादा बहाव !
बीते एक दिन की बारिश न केवल कृषको के बल्कि हर मायूस उदयपुरवासी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। सूत्रों की माने तो पिछले एक दिन में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 6 इंच पानी बरस चूका है। चारो ओर पहाड़ियों से पानी रिस रिस कर सड़कों पर आ रहा है।
सुबह से नांदेश्वर तालाब ओवरफ्लो चल रहा है और इसका पानी पिछोला में आ रहा है। यदि एक तेज़ बारिश ओर हो जाती है तो निश्चित तौर पर पिछोला भरने की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल मूसलाधार बारिश होने पर हर कोई खुश है।