Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / आखिर मार ही दिये सूरजपोल के 50 से ज्यादा जिंदा पेड़ पौधे नगर निगम और स्मार्टसिटी ने !

clean-udaipur आखिर मार ही दिये सूरजपोल के 50 से ज्यादा जिंदा पेड़ पौधे नगर निगम और स्मार्टसिटी ने !
News Agency India July 01, 2019 03:21 PM IST

आखिर मार ही दिये सूरजपोल के 50 से ज्यादा जिंदा पेड़ पौधे नगर निगम और स्मार्टसिटी उदयपुर ने !

जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वृक्षारोपण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कर रहे है वही नगर निगम उदयपुर की उध्यान शाखा के निर्दयी कर्मचारी हरे पौधों को मारने में कोई कोताही नहीं बरत रहे है। जिन्दा पौधों को मारने की बेहतरीन विधा में नगर निगम उदयपुर की उध्यान शाखा के लापरवाह कर्मचारीयों का कोई सानी नहीं है।

कर्मचारियों की कार्यकुशलता का परिचय इस बात से दिया जा सकता है कि सूरजपोल पर न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम की टीम ने गमलों में और अन्य किनारों पर पौधे लगाए थे जो 5 महीनों में बड़े होकर फूल तक देने लगे थे।लेकिन सूरजपोल नव निर्माण के दौरान जितने भी छोटे पौधे उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने शिफ़्ट किये वे सब के सब मर गए। जब बड़े गमलें शिफ्ट करने की बारी आयी तो गमलों को ज़मीन पर रख पटक कर मिटटी निकाल दी गयी और बेजुबान पौधों को निकाल फेंका गया। इनमे से बहुत सारे मृत पौधे और पेड़ अब भी गार्डन में पड़े हुए है। कई पेड़ पौधे (जो निर्माण कार्य में बीच में आरहे है ) शिफ्ट करने के लिए निर्माण और उद्यान विभाग के अफसरों को कई बार आग्रह किया लेकिन चम्पा ,बोटल पाम और अमरुद के बड़े पेड़ अभी तक शिफ्ट नहीं किये गए है। जितने भी छोटे पौधे उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने शिफ़्ट किये वे सब के सब मर गए। साथ ही न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम द्वारा गमलों में लगाए गए हज़ारों रूपये के पौधों को भी गमले नर्सरी शिफ़्ट करने के दौरान उखाड़ फेंका गया।

समझ नहीं आता कि कोई हरे पौधों के लिए इतना निर्दयी कैसे हो सकता है ? वो भी तब जब वो उध्यान शाखा का ही कर्मचारी हो ! क्यों वृक्षारोपण और संवर्धन अब तक स्मार्टसिटी और नगर निगम के मुख्य मुद्दों में शामिल नहीं किया गया ? क्यों उदयपुर शहर पुरानी हरीतिमा खोकर कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है ?

सवाल अनेक है ! लेकिन हम तो पूछते रहेंगे !

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS