उदयपुर के एकलिंगपुरा में श्रमिक की गोली मार कर हत्या !
उदयपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलन्द होते जा रहे है। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे से उमरड़ा रोड की तरफ मनुहार होटल के सामने स्थित मकान में मंगलवार को एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का खुलासा देर रात को उसके दोस्त और मकान मालिक अनिल पालीवाल जब मकान पर लौटे तब हत्या के घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
मृतक पठानकोट निवासी राहुल पंजाबी है और सिक्स लेन हाइवे का काम कर रही सद्द्भाव कंपनी में नौकरी कर रहा था। राहुल पंजाबी की तबियत खराब होने पर वो काम पर नही गया था। ऐसे में राहुल अपने दोस्त के घर ही रुक गया, वही सभी सहकर्मी दोस्त सुबह अपने अपने काम पर निकल गए और मकान मालिक भी पूरे दिन घर पर नही था।रात लगभग 8 बजे के आसपास जब दोस्त और मकान मालिक घर पहुंचे तो राहुल पंजाबी जमीन पर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था और उसके सिर में गोली लगी हुई थी। गोली सिर से आर पार होकर शव के नजदीक ही पड़ी थी।
कुछ ही देर में सुचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी राजीव जोशी,सी.आई. संजीव स्वामी जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और अनुसन्धान प्रारम्भ किया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।