कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इसके साथ ही उसके पास से पुलिस ने दरोगा की गायब पिस्टल भी बरामद की है।आपको बताते चले कि सिपाही हत्याकांड के बाद मोती पर पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम रखा था।उत्तर प्रदेश के कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में 9 फ़रवरी को शराब माफिया मोती और उसके सहयोगियों द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था जिसमें सिपाही देवेंद्र शहीद हो गए थे और अशोक नाम के दारोगा भी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी मोती बदमाश को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
रविवार को अल सुबह कासगंज पुलिस और मोती बदमाश के बीच काली नदी के पास मुठभेड़ हुई जिसमें मोती सीने में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कासगंज जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही हत्याकांड के समय गायब हुई दारोगा अशोक की सरकारी पिस्टल भी मृत बदमाश मोती के पास से बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिढ़पुरा इलाके में 9 फरवरी को सिपाही की हत्या व दरोगा को घायल करने की सनसनीखेज घटना में मुख्य आरोपी मोती सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। गोली लगने के बाद पुलिस मोती को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के मुताबिक एक लाख रुपए का इनामी मोती सिंह की रविवार तड़के सुबह करतला रोड काली नदी के पास सिढ़पुरा में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें मोती सिंह ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक गोली मोती को जा लगी। इसके बाद पुलिस उसे घायल हालत में जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना की सुबह ही मुख्य आरोपी मोती धीमर के भाई एलकार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था तथा उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk