Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / प्रवासी श्रमिकों को रास आ रहा है उदयपुर ,आमंत्रण के बावजूद साढ़े सात हजार से अधिक प्रवासी जिले में रहकर आजीविका अर्जन में जुटे !

clean-udaipur प्रवासी श्रमिकों को रास आ रहा है उदयपुर ,आमंत्रण के बावजूद साढ़े सात हजार से अधिक प्रवासी जिले में रहकर आजीविका अर्जन में जुटे !
News Agency India May 31, 2020 05:52 AM IST

प्रवासी श्रमिकों को रास आ रहा है उदयपुर ,आमंत्रण के बावजूद साढ़े सात हजार से अधिक प्रवासी जिले में रहकर आजीविका अर्जन में जुटे !

जयपुर, 30 मई : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन अवधि में उदयपुर जिले में प्रवासरत देश के 10 से अधिक राज्यों के श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह राज्य में भेजने के लिए आमंत्रित करके अधिकांश श्रमिकों को स्पेशन ट्रेन व बसों के माध्यम से भले ही भेजा जा चुका हो, लेकिन 7 हजार 546 प्रवासी श्रमिक ऎसे हैं जो प्रशासन के आमंत्रण के बावजूद अपने गृह राज्य में लौटने के स्थान पर उदयपुर में ही रहने की इच्छा जताते हुए आजीविका अर्जन में जुट गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी बुनकर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्य राज्यों के प्रवासियाें को उनके गन्तव्य राज्यों तक पहुंचाने एवं अन्य राज्यों से उदयपुर के प्रवासियों को वापस लाने का कार्य जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम पूर्ण उत्साह के साथ कर रही है। अब तक समन्वित प्रयासों से जिले में रह रहे 16 हजार 278 प्रवासियों को उनके गृह राज्य में भेजा जा चुका है। इनमें से 15 हजार 179 श्रमिकों को 12 स्पेशल ट्रेन से तथा 1 हजार 99 श्रमिकों को बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।

10 राज्याें के 7 हजार 546 श्रमिक अभी भी यहां

बुनकर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों पर प्रशासन द्वारा जिले में रह रहे कुल 23 हजार 824 प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए आमंत्रण भेजा गया था। इसमें से 16 हजार 278 प्रवासियों ने ही सरकार की ओर से की गई व्यवस्था के अनुरूप रेल तथा बसों से अपने गृह राज्यों के लिए प्रस्थान किया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के 7 हजार 546 प्रवासी अपने घर नहीं जाकर उदयपुर जिले में ही प्रवासरत हैं और अपने पूर्व कार्यक्षेत्रों में काम में जुट गए हैं। वहीं ऎसे प्रवासियों को जिला प्रशासन की ओर से जिला उ़द्योग केन्द्र के माध्यम से विभिन्न इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इधर, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक के अनुसार जिले में एमएसएमई की 820 इकाइयों में 8541 श्रमिक कार्यरत हैं जिनमें से 935 प्रवासी कार्य कर रहे हैं। वहीं वृहद स्तर की 24 इकाइयों में 4804 श्रमिकों में 385 प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं। जिले में अब धीरे-धीरे औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ हो रही है और श्रमिकाें को रोजगार मिल रहा है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS