मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से एक लाख से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित
जयपुर, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अब तक प्रदेश के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क इलाज से लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमती अरूणा राजोरिया ने बताया कि पजीकृत परिवारो को सरकारी और निजी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज बिना किसी खर्च के लगातार मिल रहा है। योजना की शुरूआत से अब तक 1 लाख 5 हजार 942 लोगो को निःशुल्क इलाज से लाभान्वित किया जा चुका है तथा 1 लाख 44 हजार 715 क्लेम सबमिट किये जा चुके है।
श्रीमती राजोरिया ने बताया कि विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिये 1579 पैकेजेज और प्रोसिजर योजना में उपलब्ध है। योजना में सामान्य बीमारी से लेकर हार्ट, कैंसर, न्यूरो, कोविड-19 और ब्लैक फंगस जैसी गम्भीर बीमारियो का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी काना राम ने बताया कि योजना से अब तक 433 निजी और 756 सरकारी अस्पताल जुड़ चुके है। निजी अस्पतालो द्वारा योजना से जुड़ने के लिये किये जाने वाले आवेदनो की नियमानुसार जांच कर जरूरी मापदण्ड पूरी करने वाली अस्पतालों को लगातार सम्बद्ध किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी अस्पताल जाते समय अपना जनआधार कार्ड/नम्बर अथवा पॉलिसी डॉक्यूमेंट जरूर साथ लेकर जाएं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रत्येक पंजीकृत परिवार को शत-प्रतिशत मिलें, इसके लिये विभाग सजग और तत्पर है। योजना में पजीकृत परिवारो को योजना से जुडे सरकारी और निजी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज बिना किसी खर्च के मिलने की राज्य सरकार की मंशा को पूरा करने के लिये राज्य और जिला अधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे है। योजना की अधिक जानकारी के लिए 1800 180 6127 तथा किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 181 पर फोन किया जा सकता है।
Byline/Credit by : Dinesh Bhatt
Email:dinesh.bhatt@newsagencyindia.com
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en