Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिये गये टीके के 57.05 करोड़ से अधिक डोज़

clean-udaipur राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिये गये टीके के 57.05 करोड़ से अधिक डोज़
News Agency India August 02, 2021 06:25 AM IST

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिये गये टीके के 57.05 करोड़ से अधिक डोज़

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन डोज़

(23 अगस्त, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

57,05,07,750

भेजे जाने को तैयार वैक्सीन डोज़

13,34,620

   

बची हुई वैक्सीन की खुराकें 

3,44,06,720

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 57.05 करोड़ से अधिक (57,05,07,750) डोज़ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 13,34,620 डोज़ भेजे जाने की तैयारी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके के 3‌.44 करोड़ से अधिक (3,44,06,720) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल किए हुए डोज़ उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS