मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अब तक हुए 33 हजार से अधिक मरीज लाभान्वित, जयपुर के 128 निजी अस्पताल योजना से जुड़े
जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत से अब तक 33 हजार से अधिक मरीजों को योजना में निशुल्क इलाज से लाभान्वित किया जा चुका है। कोरोना महामारी के उच्च प्रसार में भी योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब तक 9 हजार से अधिक कोरोना उपचार के क्लेम सबमिट किए जा चुके हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमती अरुणा राजोरिया ने बताया कि योजना से अब तक राजस्थान के 749 सरकारी और 357 निजी अस्पताल जुड़ चुके है वही जयपुर जिले में योजना से 128 निजी और 51 सरकारी अस्पताल को सम्बद्ध किया जा चुका है और बहुत से अस्पताल जुड़ने की प्रक्रिया में है।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी काना राम ने बताया कि जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल, संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल, भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, ग्लोबल हार्ट अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, जेएनयू अस्पताल, शेखावटी अस्पताल, मैक्सवेल अस्पताल, मेट्रो मास अस्पताल, धन्वंतरि लाइफ केयर जैसे अस्पताल योजना में सम्बद्ध है और लाभर्थियों को निःशुल्क इलाज से लाभान्वित कर रहे है। योजना से जुड़ने के लिए विभाग के पास लगातार अस्पतालो के आवेदन प्राप्त हो रहे है और जिन्हें नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया से सम्बद्ध किया जा रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk