मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 27 हजार से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित, अब तक 41 हजार से अधिक क्लेम हुए सबमिट !
जयपुर, 7 जून। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को निःशुल्क चिकित्सा बीमा का लाभ लगातार मिल रहा है। योजना की शुरुआत से अब तक 27 हजार से अधिक मरीजों को योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज से लाभान्वित किया जा चुका है। लगभग 27 करोड़ की राशि के 41 हजार से अधिक क्लेम बीमा कंपनी को अब तक सबमिट किये जा चुके है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमती अरूणा राजोरिया ने बताया कि योजना से साधारण बीमारियों के साथ-साथ हार्ट, कैंसर, और न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों में सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल रहा है। कोरोना महामारी के उच्च प्रसार में भी योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली। अब तक 8 हजार से अधिक कोरोना उपचार के क्लेम भुगतान हेतु सबमिट किये जा चुके है। इन पैकेजेज में मरीजों को परामर्श शुल्क, नसिर्ंग चार्जेज, बैड, भोजन, निर्धारित उपचार, डिस्चार्ज करने पर-कोविड-19 टेस्ट, मॉनिटरिंग, फिजियोथेरेपी शुल्क, पी.पी.ई.किट, दवाएं, कंज्यूमेबल्स, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज, समस्त प्रकार की जांच जैसे- बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, इमेजिंग आदि शुल्क सम्मिलित है।
प्रदेश के 749 सरकारी तथा 357 निजी अस्पताल जुडे
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्री काना राम ने बताया कि योजना से अब तक प्रदेश के 749 सरकारी और 357 निजी अस्पताल जुड़ चुके है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन और परिवदेना के त्वरित निस्तारण के लिये प्रत्येक जोन के लिये एक नोडल अधिकारी आरएसएचएए की और से लगाया गया है। ये नोडल अधिकारी प्राप्त शिकायत के संबंध में अस्पताल और परिवादी से समन्वय कर राहत और निस्तारण का कार्य करते है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk