Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन !

clean-udaipur राजस्थान में दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन !
News Agency India February 01, 2021 09:00 AM IST

राजस्थान में दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन !

जयपुर, 2 फरवरी। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटवर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस माह के प्रथम सप्ताह में दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन के पहले चरण के उत्साहजनक परिणामों के बाद दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित सभी सैन्य बलों को टीका लगाया जाएगा। इनके अलावा राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, पंचायतीराज विभाग और पुलिस कार्मिकों का भी टीकाकरण होगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक कोविन सॉफ्टवेयर में राजस्व विभाग के 22 हजार 520, स्थानीय निकायों के 55 हजार 362 और पुलिस व सैन्य बलों के 1 लाख 61 हजार 236 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इस तर कुल 2 लाख 39 हजार 118 लोगों को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का प्रथम चरण में टीका नहीं लग सका है, वे भी इस चरण में वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अब तक 3 लाख 30 हजार 990 स्वास्थ्य कार्मिकों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आमजन में वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविशील्ड वैक्सीन के 2 लाख 62 हजार 520 और कोवैक्सीन के 1 लाख 77 हजार 340 डोज अलॉट हो चुकी है।

 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS