Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों सहित निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 1.91 करोड़ से अधिक डोज

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों सहित निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 1.91 करोड़ से अधिक डोज
News Agency India July 01, 2021 07:40 PM IST

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों सहित निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 1.91 करोड़ से अधिक डोज

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क प्रदान करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 39.46 करोड़ से अधिक (39,46,94,020) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 12,00,000 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है।

बीते कल की सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 37,55,38,390 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 1.91 करोड़ से अधिक (1,91,55,630) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 38.14 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 31,443 नये मामले दर्ज हुये,जो 118 दिनों में सबसे कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 3,00,63,720 मरीज स्वस्थ हुये।

रिकवरी दर बढ़कर 97.28% हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान 49,007 मरीज ठीक हुए।

भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,31,315 है; 109 दिनों में सबसे कम।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.40% हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.28% है

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.81%, लगातार 22वें दिन भी 3% से कम

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई - कुल 43.40 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

 

Byline/Credit by : Dinesh Bhatt 

Email:dinesh.bhatt@newsagencyindia.com

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS