मोदी सरकार का नया तोहफ़ा,जुलाई के बाद मिलेंगे सस्ते और बेहतरीन AC !
मोदी सरकार अब मध्यम वर्ग को राहत देने का मन बना चुकी है। इसी क्रम में गर्मी से राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार जनता को सत्ता में प्रचण्ड मतों से वापसी के कारण आम जनता को अब सस्ते में एयर कंडीशन (AC) उपलब्ध करवाने जा रही है।गर्मी के दिनों हर कोई अपने घर में एयर कंडीशन (AC) लगवाना की चाहत रखता है, लेकिन कीमत सुनकर कदम पीछ खींच लेता हैं। ऐसे लोगों के लिए खुशखुबरी है।
सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से बाजार में उपलब्ध AC की कीमत दूसरी कंपनियों की AC की वर्तमान कीमत से 30 फीसदी तक सस्ती होने की संभावना है।लोगो को यह AC सरकारी कंपनी EESL उपलब्ध कराएगी। इस AC की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसके इस्तेमाल से अन्य AC की तुलना में बिजली की खपत कम होगी।लोग इस AC को घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग के 24 घंटे के भीतर एसी ग्राहकों के घर में लगाने की गारंटी होगी। इसके लिए सरकारी कंपनी EESL जुलाई से आम ग्राहकों के लिए मार्केट प्लेस लॉन्च करेगी।
साथ ही इस AC के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा। यह AC बाजार में जुलाई से उपलब्ध होने का अनुमान है। सस्ते दाम पर एसी उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा। इसके लिए लोगों को बिल दिखाना होगा। यह एसी बिजली की बचत करने में बाजार में बिकने वाले 5 स्टार रेटिंग एसी के मुकाबले कहीं ज्यादा सक्षम होंगे। कंपनी ने अगले साल तक 2 लाख लोगों को एसी बेचने का लक्ष्य है। पेनासोनिक, ब्लू स्टार, गोदरेज,एलजी, जैसी कंपनियां AC सप्लाई करने की रेस में हैं।
EESL वही कंपनी है, जो बाजार से सस्ते दाम पर एलईडी बल्ब, पंखे और एलईडी ट्यूबलाइट लोगों को मुहैया कराती है। सस्ते पंखे एवं ट्यूबलाइट को बेचने का काम बिजली वितरण कंपनियों डिस्कॉम (Discom) के माध्यम से किया जाता है। आम लोगों को सस्ते दाम पर एसी बेचने का काम भी डिस्कॉम के माध्यम से ही किया जा सकता है।
ईईएसएल के मुताबिक बल्क में AC की खरीदारी करने पर कीमत कम हो जाएगी। खबरों के मुताबिक एक साल पूरे एसी की गारंटी होगी, जबकि एसी के कंप्रेशर की गारंटी 5 साल तक होगी।