शाहीन बाग में पड़ी फ़ूट ,मोदी सरकार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार !
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोधदिल्ली के शाहीन बाग में डेढ़ महीने से चल रहे धरने के कारण पूरी दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। वहीं यह सड़क बंद होने के कारण शाहीन बाग व आसपास के लोगों को भी परेशानी होने लगी है। इसलिए अब ये लोग भी दो गुटों में बंट गए हैं। यह गुटबाजी बृहस्पतिवार देर रात उस वक्त दिखी जब दोनों गुटों के लोग स्टेज पर कहासुनी करने लगे।
दरअसल, बृहस्पतिवार देर रात एक गुट के लोगों ने मीडिया में यह सूचना फैला दी कि वे रात 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा ऐलान करने वाले हैं।
मीडिया में यह ब्रेकिंग न्यूज चलते ही 11 बजे तक कई मीडियाकर्मी धरनास्थल पहुंच गए। लेकिन, वहां जाने पर मीडियाकर्मियों को बताया गया कि यहां पर कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं है। जबकि एक पक्ष के लोग मीडियाकर्मियों से बात करना चाहते थे। इसी बात पर वहां दोनों पक्षों के लोग स्टेज पर चढ़ गए और आपस में तू-तू मैं-मैं करने लगे। स्टेज पर धक्कामुक्की व शोर सुनकर मीडियाकर्मियों ने वीडियो व फोटो शूट करना शुरू किया तो ये लोग थोड़ी देर के लिए शांत हो गए। हालांकि इस घटना से यह भी उजागर हो गया कि धरना दे रहे लोगों में फूट पड़ गई है।
इसी बात को ध्यान में रख कर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया -" Government is ready to talk to protestors at Shaheen Bagh but then it should be in a structured form and the @narendramodigovt is ready to communicate with them and clear all their doubts they have against CAA. अर्थात मोदी सरकार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है,लेकिन फिर यह एक व्यवस्था में होना चाहिए और नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ संवाद करने और सीएए के खिलाफ उनके सभी संदेहों को दूर करने के लिए तैयार है।"
मतलब साफ है कि शाहीन बाग़ जल्द ही खुली हवा में साँस लेने वाला है।