प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आवास पर बैठक, शाह-डोवाल समेत शीर्ष अधिकारी करेंगे शिरकत !
सूत्रों के मुताबिक बैठक की गोपनीयता बनाए रखने के लिए ये मीटिंग पीएम आवास पर आयोजित की गई है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अलावा संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की बैठक भी होगी। हालांकि बैठकों का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
सोमवार को CCPA की बैठक में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े बिल पर भी विचार किया जा सकता है। सरकार सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 लोकसभा में पेश करना चाहती है।
9.30 बजे कैबिनेट की बैठक से पहले CCS यानी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटि की बैठक होगी। मतलब कश्मीर को लेकर CCS के फैसले को तत्काल कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। 9.30 के बाद कभी भी बड़ी खबर आ सकती है।