Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अमेरिकी वाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले विश्व के पहले नेता बने मोदी !

clean-udaipur अमेरिकी वाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले विश्व के पहले नेता बने मोदी !
News Agency India April 01, 2020 10:09 PM IST

अमेरिकी वाइट हाउस द्वारा ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले विश्व के पहले नेता बने मोदी !

अमेरिका और भारत के संबंधों को लेकर पिछले दिनों से कई तरह की बातें की जा रही थी। हलकों में यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाउडी ट्रंप का आयोजन कर करोड़ों रुपए व्यर्थ में ही खर्च किए हैं और वही ट्रंप के एक बयान को भारत विरोधी बताकर पेश किया जा रहा था। लेकिन मोदी और उनकी टीम इस बाबत सोचे बिना कोरोना महामारी को रोकने के लिए अपने प्रयासों को अमलीजामा पहनाते नजर आ रही थी। ट्रंप के कोरोना महामारी के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरो क्वीन दवाई भेजने के आग्रह पर समझदारी दिखाते हुए मोदी की टीम ने जिस तरीके से अमेरिकी फार्मा बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों के प्रवेश के साथ एफडीए द्वारा लगाए गए सारे प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों को राजी कर लिया, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी जीत थी।

प्रधानमंत्री मोदी की इस कूटनीति का असर इतना जबरदस्त हुआ कि अमेरिकी प्रशासन सहित ब्राजील और अन्य देशों ने मोदी का आभार व्यक्त करते हुए भारत के प्रयासों की सराहना की। इसी क्रम में व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल पर आज पहली बार विश्व के किसी नेता को फॉलो किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री पहले ऐसे नेता हैं जिन्हें वाइट हाउस के ट्विटर हैंडल द्वारा फॉलो दिया गया है ।इससे पहले भारत के सिर्फ दो अन्य अकाउंट जो कि पीएमओ ऑफिस और राष्ट्रपति के टि्वटर हैंडल हैं, इन्हें व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो दिया जाता था।

आपको बताते चलें अमेरिकी वाइट हाउस का टि्वटर हैंडल केवल 19 एकाउंट्स को फॉलो करता है जिनमें से 16 अकाउंट अमेरिका से संबंधित है और विश्व के किसी भी नेता को अमेरिकी व्हाइट हाउस का टि्वटर हैंडल फॉलो नहीं करता है मोदी की दुनिया में से एकमात्र ऐसे नेता है जो कि अमेरिकी व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल द्वारा फॉलो किए जाते हैं ।इतना बड़ा सम्मान अमेरिकी सरकार ने अभी तक विश्व के किसी नेता को नहीं दिया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS