Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक,सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित होंगी मॉडल सीएचसी - मुख्यमंत्री

clean-udaipur कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक,सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित होंगी मॉडल सीएचसी - मुख्यमंत्री
News Agency India August 02, 2020 01:52 PM IST

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक,सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित होंगी मॉडल सीएचसी - मुख्यमंत्री

जयपुर, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) विकसित किए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रारूप तैयार करने तथा आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मॉडल सीएचसी में सभी तरह की जांच और इलाज सुविधाएं विकसित करने के लिए विधायक कोष से राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के समय चिकित्सा सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजन को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हों, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मॉडल सीएचसी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के विधायक की भी राय ली जाए।

बारिश में निमोनिया के साथ कोरोना से बचाव के विशेष प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के मौसम में निमोनिया की आशंका बढ़ जाती है। ऎसे में निमोनिया के साथ कोरोना का संक्रमण होना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। ऎसे में स्वास्थ्य विभाग विशेष एहतियात बरतते हुए निमोनिया और कोविड-19 दोनाें के संक्रमण को रोकने के सभी उपाय करें। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी हैल्थ प्रोटोकॉल की अनुपालना सख्ती से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिठाई की दुकानों, समोसे-कचौरी की स्टॉल्स और चाय की थड़ियोें पर भीड़ एकत्र नहीं हो और समस्त हैल्थ प्रोटोकॉल की कड़ाई से पालना हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आमजन से भी अपील की कि बारिश के मौसम में कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और अन्य एहतियात बरतने में किसी तरह की लापरवाही नहीं करें।

बैठक में प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोरा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु की दर अभी 0.97 प्रतिशत है, जो पूरे देश के औसत एवं अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से भी अधिक है तथा पूरे प्रदेश का रिकवरी दर लगभग 88 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि फोकस्ड टेस्टिंग की जा रही है और प्रतिदिन करीब 30 हजार सैम्पल लिए जा रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव खान सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मोक्ष कलश स्पेशल निःशुल्क बस सेवा के तहत अभी तक 469 बसों के माध्यम से 10 हजार अस्थि कलश विसर्जन के लिए ले जाए जा चुके हैं।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS