उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी को किया कार्यमुक्त !
कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा ने लिया बड़ा फैसला लेते हुए रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी को कार्यमुक्त कर दिया है। रजिस्ट्रार की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से आक्रोश देखा जा रहा था। विश्वविद्यालय का शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल आज भी इसी सम्बन्ध में कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा से मिला था।
कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा ने प्रोफेसर जी.एस.सरोल को रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी सौपी है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ जब सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को कुलपति ने हटाया हो।छात्रों और शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया गया है।