जयपुर, 31 मार्च। सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
दर्शन के पश्चात सेवक परिवार की ओर से श्री प्रताप सिंह चौहान एवं श्री दिग्विजय सिंह चौहान ने गृह राज्यमंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर खंडेला विधायक श्री सुभाष मील सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।