उदयपुर शहर के कई हिस्सों में महसूस हुए भूकम्प के झटके !
कोरोना महामारी के प्रकोप से उदयपुर सहित समूचा भारत लड़ रहा है, वहीं आज उदयपुर शहर के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है।सूरजपोल,अम्बामाता,तितरड़ी,घण्टाघर और सेक्टर 11 में कई लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये।
अंबामाता और सेंट्रल एरिया के कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपने घर पर बैठे कंपन महसूस हुआ और आशंकित होकर वह अपने घरों से बाहर निकल आए। आपको बताते चलें कि आज दिन में दिल्ली शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
इससे पहले उदयपुर में 18 मार्च 2020 की बुधवार रात 9.15 बजे कुछ सैकण्ड के लिए भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे । तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 से 4 तक मापी गयी थी ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.