उदयपुर का मेवाड़ महोत्सव कोरोना के चलते निरस्त ,राजस्थान के अन्य मेले और कार्यक्रम भी !
उदयपुर में कोरोना का डर पर्यटन इंडस्ट्री पर साफ़ होता नज़र आ रहा है। जहाँ एक ओर होटल्स खाली पड़ी है तो वही पर्यटन स्थल जैसे फतहसागर ,पीछोला और गणगौर घाट आदि इलाके सुनसान होते चले जा रहे है। जहाँ स्थानीय प्रशाशन ने मोती मगरीा ,सहेलियों की बाड़ी,म्यूजियम और अन्य पर्यटन स्थलों को बंद करने का आदेश दिया है।
वही राजस्थान राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए मार्च महिने में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम और उत्सवों पर रोक लगा दी है। इन उत्सवों में शेखावाटी पर्यटक उत्सव,सीकर (21 मार्च 2020 ),गणगौर मेला,जयपुर (27 -28 मार्च 2020 ),मेवाड़ उत्सव,उदयपुर (27-29 मार्च 2020 ) , बलदेव पशु मेला ,नागौर (27 मार्च से 2 अप्रैल 2020 तक ) रद्द कर दिए गए है।
इसके साथ ही जौहर मेले (19 मार्च 2020 ) और गणगौर उत्सव ,शाहपुरा (27 मार्च 2020 ) के निजी उत्सवों में पर्यटन विभाग की भागीदारी को निरस्त कर दिया गया है।