मेवाड़ के महाराणाओं की सम्बोधन उपाधियाँ,सुन कर गर्व करेंगे आप !
मेवाड़ के महाराणाओं और यहाँ की वीरता के किस्से इंग्लैंड तक चर्चित है। गौरतलब बात ये कि राजा,महाराजा,सम्राट,बादशाह,नवाब और राणा तो इस वीर भारत धरा पर खूब हुए लेकिन महाराणा की उपाधि सिर्फ मेवाड़ के राजाओं को मिली। मेवाड़ के महाराणा भी ऐसे हुए जो अपनी आन ,बान, शान ,जुबान और मातृभूमि के लिए कभी किसी के आगे झुके नहीं।
नियमों और मातृभूमि के आगे खुद को न्यौछावर करने वाले महाराणाओं की इज़्ज़त भी ऐसी कि जब वे कही पर भी आते तो छड़ीदार मुनादी करता ताकि सभा में शान्ति छा जाये और सभी अलर्ट हो जाये। मेवाड़ के महाराणाओं की उपाधियाँ भी इतनी कि लगभग 5 मिनट तक बोलने पर भी उनकी उपमाएँ खत्म नहीं होती। अपने पाठकों के लिए उनमें से कुछ उपाधियाँ न्यूज़एजेंसीइंडिया आपके लिए लेकर आया है।