वीडियो : पुलिस दिवस पर उदयपुर SP ने जताया अपने साथियों के साथ आभार उदयपुर वासियों का !
पुलिस दिवस के मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हर साल जहाँ 16 अप्रैल को पुलिस दिवस के दिन उदयपुर पुलिस इस समारोह को सम्मान पूर्वक मनाया करती है । इस वर्ष चूँकि कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण जो आपात स्थिति हो गयी है ,इसके कारण पुलिस दिवस समारोह पूर्वक न मनाया जाकर जहाँ भी पुलिस अपने ड्यूटी पॉइंट पर हो वहाँ पर पुलिस अपने नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के संकल्प के साथ ड्यूटी करनी है और इसके निर्देश हमारे DG साहब द्वारा दिये गए थे।अभी तक पुलिस ने जो काम किया है वो बहुत समझदारी और संवेदनशीलता और मानवीय चेहरे के साथ किया है ।
उदयपुर की जनता का भी हमे बहुत अच्छा सहयोग मिला है ।आज में अपने पुलिस परिवार के सभी साथियों को बधाई भी दूंगा और जनता से आग्रह भी करूँगा कि इस महामारी के काल मे अभी हम मिडवे पर ही पहुँचे है ।हमे आपका सहयोग चाहिए और आने वाले समय मे भी हमे आपके सहयोग की जरूरत है जिसमें आप राज्य सरकार द्वारा जो निर्देश आ रहे है ,आप लोग उसकी पालना करे।आपकी सुरक्षा के आप अपने साथ प्रशाषन का पूरा सहयोग करे ताकि इस महामारी में हमें विजय प्राप्त हो सके।इसके साथ ही मेरा निवेदन है कि अतिआवश्यक काम होने पर ही आप घर से बाहर निकले और आप सार्वजनिक जगहों पर शत प्रतिशत मास्क का प्रयोग करेंगे। पान और गुटखा आदि खाकर थूकने पर राज्य सरकार द्वारा बैन लगा दिया गया है ।इस तरह थूकना अपराध की श्रेणी में आता है । किसी भी तरह की अफवाह और रूमर आप सोशल मीडिया पर बिना जानकारी के न फैलाएं।ये भी अपराध की श्रेणी में आता है । जो भी हाइजीन संबंधी निर्देश जो राज्य और भारत सरकार द्वारा आपको मिले है उसकी आप भरपूर पालना कीजिये।घरों में रहिये,सुरक्षित रहिये और निश्चित तौर पर हम इस महामारी पर विजय पा लेंगे।
मैं अपने पुलिस के साथियों को बधाई देना चाहूँगा कि आप लोगो ने पिछले एक महीने से आप लोंगो ने बहुत मेहनत और ऊर्जा के साथ मे इस लॉक डाउन और कर्फ्यू के निर्देशों की आपने पालना करवायी है।आपने इस शहर और जिले को संक्रमण से बचाये रखा है । मैं अपने साथियों से आव्हान करूँगा कि आप इस नए संकल्प में नए उत्साह और मानवता के साथ जनसेवा करे।इसे आने वाले दिनों में प्रभावी तौर पर प्रतिदिन जारी रखना है।