चिकित्सा मंत्री ने एक दिन में 10.45 लाख वैक्सीनेशन पर चिकित्साकर्मियों को दी बधाई
जयपुर, 26 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाू. रघु शर्मा ने एक दिन में 25 जून को सर्वाधिक टीकाकरण (10.45 लाख) के लिए प्रदेश के सभी चिकित्साकार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार से राज्य को निरंतर वैक्सीन उपलब्ध होती रहे तो विभाग प्रतिदिन 15 लाख लोगोें का टीकाकरण करने की क्षमता रखता है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजस्थान ने कोरोना प्रबंधन से लेकर वैक्सीनेशन तक में देश भर में धाक जमाई है। देश भर में सबसे पहले 50 लाख वैक्सीनेशन डोज राजस्थान में लगाए गए। महाराष्ट्र के बाद राजस्थान दूसरा ऎसा प्रदेश था, जिसने 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार से प्रदेश को लगातार वैक्सीन मिलती रहती तो आज टीकाकृत लोगों का संख्या कहीं ज्यादा होती। गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रेल को 5.81 लाख वैक्सीनेशन डोजेज एक दिन में लगाई जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रथम चरण का टीकाकरण प्रारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि 10 लाख 81 हजार 822 हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रन्टलाईन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई है तथा कुल प्रथम डोज के विरूद्ध 7 लाख 98 हजार 237 को द्वितीय डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है।
डॉ शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 25 जून तक लाभार्थियों को 2.36 करोड से भी अधिक कोविड वैक्सीन की डोजेज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 55 लाख 76 हजार 504 व्यक्तियों को प्रथम डोज से टीकाकृत कर दिया गया है, जो कि सेन्सस डेटा के अनुसार 93.3 प्रतिशत है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के 63 लाख 44 हजार 384 (71.8 प्रतिशत) और 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 1 करोड़ 19 लाख 20 हजार 888 व्यक्तियों को प्रथम डोज से टीकाकृत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30.53 लाख वैक्सीन डोजेज राजस्थान सरकार के खर्चे पर 18 से 44 वर्ष के आयु के व्यक्तियों के लिए लगाई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के 67 लाख 17 हजार 694 व्यक्तियों को अब तक प्रथम डोज लगाई गई है, जिसमें से 1 लाख 2 हजार 692 वैक्सीन डोजेज प्राइवेट सेक्टर द्वारा लगाई गई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से 25 जून तक 2 करोड़ 10 लाख 30 हजार 230 वैक्सीन डोजेज प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 2.15 लाख डोजेज सेना को दी गई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 2 करोड़ 36 लाख 19 हजार 443 वैक्सीन डोजेज दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का वर्तमान में वेक्सीन वेस्टेज रेट 1 प्रतिशत से भी कम है।
उन्होंने बताया कि शनिवार कोे प्रदेश में 2.45 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 38 लाख 64 हजार 443 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en