मीडियाकर्मी को धमकी देने पर विलास पुलिस थाने विरोध दर्ज करवाया पत्रकार संघठनो ने !
मीडियाकर्मी शकील मोहम्मद को असामाजिक तत्वों ने कल मोबाईल के जरिये जान से मारने की धमकियां दी थी। जिसके विरोध में आज जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार उदयपुर, लेकसिटी प्रेस क्लब एवं अन्य पत्रकार संगठनों ने गोवर्धन विलास पुलिस थाने में जाकर विरोध दर्ज किया।
जार उदयपुर के जिला अध्यक्ष नानजी आचार्य एवं महासचिव भरत मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोपाल लोहार, सचिव दिनेश भट्ट, जयवंत भैरविया आदि अन्य पत्रकार संगठनों के सदस्यों के साथ मौजूद रहे। पत्रकारों के जोरदार विरोध को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता-पुत्र को थाने पर तलब किया। पत्रकारों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को धारा 151 में मामला दर्ज किया। पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ जांच कार्यवाई में जुट गई है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk