उदयपुर शहर के मयूर अपार्टमेंट में एक ही परिवार से 4 संक्रमित,मयूर अपार्टमेंट में 151 से ज्यादा घरों एव फ्लेट का सर्वे !
उदयपुर में 1583 सैंपल की कोविड जांच होने पर 1574 नेगेटिव तथा 09 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की 56170 संख्या हो गयी है।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि 55372 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डीचार्ज किए जा चुके हैं। 59 मरीज एक्टिव होकर 26 मरीजों को होम आइसोलेशन किए हुए हैं तथा अब तक 739 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। आज 09 पॉजिटिव संक्रमित पाए गए जिसमे शहरी क्षेत्र से 08 मरीज थे। इनमे 04 क्लोज़ कांटेक्ट,04 नए तथा ग्रामीण क्षेत्र 01 नए संक्रमित आये हैं ।
सिटी कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज शहर के मयूर अपार्टमेंट सरदारपुरा, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, रावजी का हाटा क्षेत्र से संक्रमित मरीज आये हैं। मयूर अपार्टमेंट से एक ही परिवार से 4 संक्रमित एव अन्य क्षेत्र से 4 संक्रमित आने से होम आइसोलेशन टीम द्वारा सभी संक्रमित मरीजो को होम आइसोलेशन किया गया एव मेडिसिन दी गयी एवं 12 सर्वे चिकित्सा दलों द्वारा संक्रमित के आसपास एव पूरे मयूर अपार्टमेंट में 151 से ज्यादा घरों एव फ्लेट का सर्वे कर उनमें रहने वाले 200 लोगो की हेल्थ स्क्रीनिंग की गयी जिसने आई एल आई के लक्षण वालो कोई मरीज नही मिले और मौके पर ही 5 लोगो की एंटीजन टेस्ट किया सभी का रिजल्ट नेगेटिव आया।
शहरी क्षेत्र में रूटीन हाउस टू हाउस सर्वे में 41 चिकित्सा दलों ने 1094 घरों में 7857 लोगो का हेल्थ स्क्रीनिंग की गई जिसमे कोई भी सस्पेक्टड मरीज नही पाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक में 2178 चिकित्सा दलों ने 29410 घरों का घर घर सर्वे कर 152356 लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 277 आई एल आई के मरीज मिले और मौके पर ही सभी को 230 को मेडिसिन के कि दिए गए एव कोई मरीज को रेफर नही किया गया। सभी संक्रमित मरीजो की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग डॉ मनु मोदी के नेतृत्व में ली गयी।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en