मथुरा, 19 मई 2022 :वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने इसी तरह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह मस्जिद की वीडियोग्राफी के लिए सहमति जताई है।
कृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह मस्जिद की वीडियोग्राफी की याचिका मनीष यादव, महेंद्र प्रताप सिंह और दिनेश शर्मा ने लगाई हैं।साथ ही इन्होंने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर में वीडियो सर्वे करने के लिए एक कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग की थी।