Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / दुल्हन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता, बच्चों की शादी हुई कैंसिल !

clean-udaipur दुल्हन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता, बच्चों की शादी हुई कैंसिल !
News Agency India January 02, 2020 01:40 AM IST

दुल्हन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता, बच्चों की शादी हुई कैंसिल !

गुजरात के सूरत में एक शादी को लेकर दो परिवारों के बीच हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां की वजह से दोनों की शादी के अरमानों पर पानी फिर गया है। दरअसल, लड़का-लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले लड़के का बाप लड़की की मां को लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार लड़के के पिता और लड़की की मां पुराने परिचित थे, लेकिन काफी समय से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई थी। सालों बाद मिलने के बाद दोनों को एक दूसरे से फिर से प्यार हो गया और दोनों घर से फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद लड़का-लड़की की शादी टूट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह शादी फरवरी महीने में होनेवाली थी। लेकिन 48 साल के दूल्हे के पिता और 46 साल की दुल्हन की मां पिछले 10 दिन से गायब हो गए हैं और बहुत ढूंढने के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। दोनों एक दूसरे को अपनी जवानी के दिनों से जानते हैं, जब वो एक ही सोसायटी में रहते थे। दूल्हे का पिता अपने घर काटरगम से लापता है और दुल्हन की मां अपने नवसारी के घर से लापता है। दोनों के भागने के बाद कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि पूर्व में ये दोनों रिलेशनशिप में रह चुके थे।

महिला का पति एक हीरा कारीगर है। वहीं, दूल्हे का पिता कपड़ा व्यवसायी है और प्रॉपर्टी डालर का काम भी करता है। दोनों के बच्चों की शादी एक साल पहले तय की गई थी, जो अब लड़की और लड़के के मां बाप के एक साथ भाग जाने के कारण कैंसल कर दी गई है। दोनों 10 जनवरी से लापता हो गए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं, तब तक उनका इलाका शहर में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों परिवारों ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस उन्हें ढूंढ़ने में जुट गई है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS