सवीना में 6 पॉजिटिव मिलने के बाद मेडिकल टीमों ने की मैराथन स्क्रीनिंग !
2 अप्रैल 2020 के दिन शाम को उदयपुर के सवीना इलाके में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 5 अन्य रिश्तेदारों में आज कोरोना होने की सुबह पुष्टि हो गयी।
इसके पहले कल रात को ही इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया और सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। इसके साथ ही आज मेडिकल प्रशाषन ने 2536 टीम बनाकर 41822 घरों पर कोरोना सर्वे किया गया जिसमें 180416 लोगों में 911 लोगों में छोटी मोटी बीमारी के लक्षण पाए गए है लेकिन किसी मे भी सांस संबंधित बीमारी के लक्षण नही पाए गए है।
इसके अलावा हॉस्पिटल के आउटडोर में 6804 लोगों को स्क्रीन किया गया जिसमे 918 लोगों में अन्य बीमारी के लक्षण पाए है।