Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / आदमखोर पैंथर के तीसरे शिकार पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम,पथराव में पुलिस घायल !

आदमखोर पैंथर के तीसरे शिकार पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम,पथराव में पुलिस घायल !
News Agency India August 02, 2019 07:35 AM IST

आदमखोर पैंथर के तीसरे शिकार पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम,पथराव में पुलिस घायल !

उदयपुर :पैंथर ने मंगलवार को टीडी के परसाद में एक 13 साल की लड़की पर हमला कर द‍िया ज‍िससे उसकी बाद में मौत हो गई। टीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसाद वन एरिया के पाटिया टोल नाके के सामने नदी के दूसरे किनारे पर पैंथर ने एक लड़की पर हमला कर द‍िया। पैंथर लड़की को गले से दबोच कर जंगल में ले गया। बाद मेें लड़की की लाश ग्रामीणों काेे म‍िली। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और वन व‍िभाग को सूू‍च‍ित कर जल्‍द से जल्‍द पैंथर को पकड़नेे की मांग की। गौरतलब है क‍ि पैंथर के हमले में बीते 20 दिनों में 3 जनों की मौत हो चुकी है जबकि 2 महीनों में 25 से अधिक लोग घायल हाेे चुके हैैं ।

पैंथर के लगातार ग्रामीणों पर हमले कर शिकार करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने अहमदाबाद हाईवे जाम कर दिया और पहाड़ी पर ही बैठ गए। आस-पास के गांवों से 1000 से ज्यादा ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने और मारने की मांग की और कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा, शव उठाने नहीं दिया जाएगा। मौके पर पडूणा सरपंच लालूराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए।

ग्रामीणों के हाईवे जाम करने पर 20 किलोमीटर से लम्बा जाम लग गया। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर वन अधिकारी, पुलिस अधिकारी तीन थानों की पुलिस भारी जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समझाइश की गयी, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि शव तब ही उठाएंगे जब आदमखोर पैंथर को पकड़कर मार दिया जाएगा। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एडीशनल एसपी अनंत कुमार, एसएचओ उमेश चन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों के पत्थर लगने से चोटें आयीं हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

सुबह 5 बजे पुलिस और ग्रामवासियों की समझाइश पर हाईवे खुलवा दिया गया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS