Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ई-व्हीकल पर एसजीएसटी राशि का पुनर्भरण और अनुदान का भुगतान 7 दिन में करना करें सुनिश्चत

clean-udaipur ई-व्हीकल पर एसजीएसटी राशि का पुनर्भरण और अनुदान का भुगतान 7 दिन में करना करें सुनिश्चत
News Agency India August 01, 2021 08:11 PM IST

ई-व्हीकल पर एसजीएसटी राशि का पुनर्भरण और अनुदान का भुगतान 7 दिन में करना करें सुनिश्चत

जयपुर, 13 अगस्त । परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। श्री सोनी ने प्रादेशिक व जिला परिवहन अधिकारियों को राजस्व अर्जन को गति देने, सड़क सुरक्षा के लिए अहम कदम बढ़ाने, बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा कर जनता की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, प्रवर्तन (एन्फॉस्मेंट) की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिये।

सोनी ने कहा कि इलैक्टि्रक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से एसजीएसटी राशि का पुनर्भरण एवं एकमुश्त अनुदान राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसलिए आरटीओ-डीटीओ ऎसे क्रेताओं को 7 दिन में भुगतान करना सुनिश्चित करें। वाहन विक्रेताओं से समन्वय स्थापित कर क्रेताओं की जानकारी तुरंत प्राप्त करें।

सोनी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि फिटनेस सेंटर्स की सतत् निगरानी करें, ताकि बिना वाहन के ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी ना हो सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित जिला कलेक्टर्स से संपर्क रखते हुए ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक, ट्रैफिक पार्क के निर्माण में आ रही रूकावटों का समाधान कराया जायें।

सोनी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन परिवहन में बेहतरीन कार्य करने पर सभी अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिला एवं उप परिवहन कार्यालय स्वीकृति हुए है, उन्हें एक सप्ताह में ही संचालित किया जायें। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों, बिना परमिट के वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जायें। आरटीओ-डीटीओ अपने कार्यों की चैकलिस्ट बनाकर उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा करें।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS