गुलाबबाग में गाँधी प्रतिमा के हाल बेहाल, कोई सुध लेने वाला नहीं !
उदयपुर का गुलाबबाग हमेशा से बच्चों के साथ बड़ों के आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन फिलहाल अव्यवस्थाओं के चलते इसके हाल बुरे है। गुलाबबाग की सरस्वती लाइब्रेरी के सामने जहाँ पहले रानी विक्टोरिया की मूर्ति लगी थी, उसे हटाकर आज़ादी के बाद महात्मा गाँधी की मूर्ति लगायी गयी थी जो आज दुर्दशा का शिकार हो रही है।
मूर्ति के ऊपर से मूर्ति का काला रंग जगह जगह से उघड़ (उखड) गया है और मूर्ति पर पुरानी माला को हटाने वाला कोई नहीं है। इसके साथ मूर्ति के चारों और लगे गार्डन के हालात भी ठीक नहीं है। जगह जगह बेतरतीब घास उग आयी है और साथ में बारिश के बाद अब तक आसपास के बगीचों में भी अभी सफाई कार्य नगर निगम उदयपुर कर रहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
रोजाना सैकड़ो लोगों सहित कई अधिकारी और नेता प्रातःकालीन भ्रमण के लिए यहाँ आते है लेकिन महात्मा गाँधी की मूर्ति की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। क्या सिर्फ जयन्ती के दिन ही हम महापुरुषों की मूर्तियों की सुध लेंगे ?
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.