21 नवम्बर 2022 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लव जिहाद के मुद्दे पर लगातार बयानबाजी कर अपना पक्ष रखते आए हैं। आज लव जिहाद पर बयान देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे एक नाम दिया गया है और 'जुमला' बना दिया गया है। पिछले काफी समय से अंतर्जातीय और अंतर्धार्मिक विवाह हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एक समुदाय को निशाना बनाया गया है, उसके आधार पर राजनीति की जा रही है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि लव जिहाद शब्द का निर्माण एक दल द्वारा किया किया है। गहलोत ने कहा कि विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाना असंवैधानिक है।