उदयपुर पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर मारा छापा,तीन को किया गिरफ्तार !
उदयपुर पुलिस को मिली महिला अल्फा टीम वन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उदयपुर के घण्टाघर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दूध तलाई स्थित बाइकर्स कैफ़े पर छापा मार कर संचालक कुशाग्र आचार्य सहित तीन को गिरफ्तार किया और तीन हुक्को सहित और कई अन्य फ्लेवर जब्त किये है।
15 से 20 वर्ष की आयु के स्कूल-कॉलेज के लडक़े-लड़कियां खुलेआम हुक्का बार में अलग-अलग फ्लेवर में कस खींचकर स्वयं को नशे के गर्त में धकेलने में गुरेज नहीं कर रहे है। छोटी-मोटी पार्टी, बर्थ-डे पर मौज-मस्ती के लिए हुक्का अब स्टेटस सिम्बल बन गया है और दिनोंदिन यह इनकी पहली पसंद बनता जा रहा है। जवानी की दहलीज चढ़ते किशोरों को यह पता भी नहीं है कि उन्हें आदत डालने के लिए संचालक विभिन्न फ्लेवर के साथ नशा परोस रहे हैं।