वीडियो : भाजपा बाँट रही शराब उदयपुर नगर निकाय चुनाव में,कार्यकर्ता छुड़वाने लगा रहे सूरजपोल थाने का चक्कर !
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार को सभी 49 निकायों में अपराह्र एक बजे तक जहाँ 43.06 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि नसीराबाद में सर्वाधिक 73.95 प्रतिशत मतदान हुआ है वही सबसे कम 25 प्रतिशत मतदान उदयपुर नगर निगम में दर्ज किया गया है। मतदान शनिवार की सुबह सात बजे शुरू हुआ।
कम मतदान और पलड़ा हल्का पड़ता देख भाजपा के कुछ लोग शहर के वार्डों में शराब और पैसे बाटते पकडे गए है। यहाँ सूरजपोल थाना स्थित वार्ड 35 में एक स्कूटी के साथ अवैध शराब बांटता जगदीश शर्मा नामक भाजपा कार्यकर्त्ता नज़र आया और इस पर लोगो की शिकायत पर सूरजपोल पुलिस ने स्कूटी और शराब सहित मालिक को पकड़ लिया। कई भाजपा कार्यकर्ता सूरजपोल थाने फ़ोन लगाकर अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए कोशिश करते भी नज़र आये है।
वही भाजपा के सूत्रों का कहना है कि स्कूटी वाला कार्यकर्ता केबल का काम करता है और जब केबल सही करने गया तब किसी विपक्षी ने उसकी डिक्की में शराब रख दी। पुलिस ने किसी अन्य द्वारा शराब रखने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।