उदयपुर की लीला होटल को 2 अरब 13 लाख रुपए में ब्रुकफील्ड ग्रुप ऑफ कनाडा ने ख़रीदा !

उदयपुर की सबसे खूबसूरत होटल में से एक उदयपुर के पीछोला किनारे पांच सितारा होटल लीला को 2 अरब 13 लाख रुपए में बेच दिया गया है। इस सौदे में राजस्थान सरकार को भी 16 करोड़ से ज्यादा स्टांप ड्यूटी मिली है। इससे पहले कंपनी ने 1 अरब और 87 लाख रुपए में खरीद के दस्तावेज पेश किए थे लेकिन मूल्यांकन में इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 2 अरब 13 लाख रुपए सामने आयी थी ।
डीआईजी स्टाम्प श्वेता फगेड़िया के अनुसार सम्पत्ति मूल्यांकन के लिए पंजीयन कार्यालय की टीम ने होटल लीला वेंचर्स के 80 लग्जरी रूम्स, फ्लेट्स, पार्किंग एरिया आदि का मौका मुआयना कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करी। पंजीयन कार्यालय-द्वितिय के अधिकारियों के अनुसार लीला होटल पैलेस उदयपुर का बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट स्क्लोस उदयपुर प्राइवेट लिमिटेड, ब्रुकफील्ड ग्रुप ऑफ कनाडा के बीच हुआ है।
गौरतलब है कि मुंबई स्टॉक्स एक्सचेंज ने अधिसूचना जारी कर बताया था कि होटल लीला वेंचर्स के बिजनेस को अब ब्रुकफील्ड कंपनी ने खरीद लिया है।