लीला होटल ने जलबुर्ज सड़क पर बनाया केबिन, निगम को नहीं है अतिक्रमण की परवाह !
उदयपुर में होटल वाले न केवल झीलों का व्यावसायिक दोहन कर लाखों की चाँदी कूट रहे है बल्कि अब ये होटल वाले झील किनारे सड़क पर निर्माण भी करने लग गए है। पहले ही इन होटल वालों ने अपनी मर्जी से नाव संचालन के लिए काम में आने वाली जेट्टियों पर कुर्सियाँ, टेबल, म्यूजिक और जाने क्या क्या सामान लगा रखा था और सड़क किनारे सड़क छोटी कर बाढ़ बंदी कर सड़क पर मूर्तियाँ (हाथी की मूर्तियाँ) लगा रखी थी जिस पर उदयपुर प्रशाषन मेहरबान था।
लेकिन इससे भी आगे बढ़ते हुए अब इन होटल वालों ने जलबुर्ज पर सड़क पर केबिन बना लिए है। निगम के अतिक्रमण दस्ते का डण्डा केवल ठेले वाले और छोटा व्यवसाय कर पेट पालने लोगों पर पड़ता नज़र आता है। यहाँ तक कि अनुमति प्राप्त सरस केबिन वाले छाया के लिए थोड़ी सी छत आगे बढ़ाते है तो तुरंत नगर निगम उदयपुर के सेवा भावी अधिकारी उसे तोड़ने का आदेश जारी कर देते है लेकिन इन होटल वालों के झील किनारे अवैध निर्माण को हटाने में इन्हें डर लगता है।
ऐसा ही किस्सा उदयपुर की प्रसिद्ध सितारा होटल लीला का है जिसने सड़क पर ही एक केबिन काबिज कर दिया है। अनुमति के संबंध फ़िलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही इन होटल वालों की कारें और ऑटो जलबुर्ज सड़क पर खड़े रहते है जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि निगम के अधिकारी इस केबिन पर कार्यवाही करते है अथवा नहीं ?

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
