Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जयपुर में ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ अभियान की शुरुआत

clean-udaipur जयपुर में ‘परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ’ अभियान की शुरुआत
Aayushman Bhatt March 25, 2026 09:29 AM IST

जयपुर, 24 मार्च। भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं छोटे जीवों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जयपुर में ‘परिंडा लगाओपरिंदा बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिंडा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा आमजन से भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अपील की कि बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री रामवतार भारद्वाज ने बताया कि नव निर्माण एवं पर्यावरण केन्द्रकेशा का बासकरणसर द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दस वर्षों की भांति इस वर्ष भी ‘परिंडा लगाओपरिंदा बचाओ’ अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरोंकार्यालयोंस्कूलोंसार्वजनिक स्थानों एवं पेड़ों पर पानी के बर्तन लगाए जाएंगेताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं छोटे जानवरों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने आमजनसंस्थाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास परिंडे लगाकर नियमित रूप से उनमें पानी भरेंजिससे अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती विनीता सिंहश्री मेघराज मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS