उदयपुर में CAA विरोध प्रोटेस्ट में उपद्रवियों पर पुलिस का लाठीचार्ज !
नागरिकता संसोधन विधेयक को लेकर उदयपुर में बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले आज प्रोटेस्ट करने वाले उपद्रवियों ने दिल्ली गेट सहित जिलाधीश कार्यालय के बाहर हुड़दंग मचाने की कोशिश की और दिल्ली गेट के साथ अश्विनी बाजार में दुकानों के कांच और गेट तोड़ दिए।
इस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लाठी चार्ज किया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। फिलहाल माहौल शांत बना हुआ है।